Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

महिला दिवस पर सीएम मान का ऐलान- अब फायर डिपार्टमेंट में भी होंगी लड़कियां भर्ती


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अमृतसर में हैं। यहां उन्होंने खालसा कॉलेज फॉर वूमेन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया। सीएम मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही अग्निशमन विभाग में लड़कियों की भर्ती की जाएगी। पहले इस विभाग में केवल लड़कों की भर्ती की जाती थी और शर्तें भी लड़कों के पक्ष में ही थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इन नियमों को पंजाब विधानसभा में पारित करवाकर बदल दिया गया है। पहले शारीरिक परीक्षण के लिए लड़के और लड़कियों को 60 किलोग्राम वजन उठाना पड़ता था, लेकिन अब इसे घटाकर लड़कियों के लिए 40 किलोग्राम कर दिया गया है। इसके अलावा लड़कियों के लिए लंबाई पहले पांच फीट सात इंच हुआ करती थी, लेकिन अब लंबाई घटाकर पांच फीट तीन इंच कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य होगा जहां लड़कियों को फायर ब्रिगेड में भर्ती किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी अन्य राज्य में इस विभाग में लड़कियां नहीं हैं, क्योंकि वहां कानून इस तरह से बनाए गए हैं जो लड़कियों के पक्ष में नहीं हैं।

सीएम मान ने कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में मुकाम हासिल किया है। इसके बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां खेलों में भी आगे हैं। कई लड़कियां तो महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी कर रही हैं।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post