पंजाब के मोगा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मोगा के निहाल सिंह वाला में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। बस में लगभग 40 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि यह बस एमिनेंस निहाल सिंह वाला सरकारी स्कूल की है। बताया जा रहा है कि स्कूल ड्राइवर नशे में था, जिस कारण यह हादसा हुआ। बस के पलटते ही उसमें सवार बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बस की खिड़कियां तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस की गति काफी तेज थी। इसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। लोगों के अनुसार स्कूल बस चालक नशे में था। वह नशे में बस चला रहा था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चालक को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment