Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

सुल्तानपुर लोधी: 3 दिन से लापता लड़का-लड़की के शव बेईं नदी में मिले, जांच में जुटी पुलिस


सुल्तानपुर लोधी से बेहद दुर्भाग्यपूर्ण खबर सामने आई है जहां एक लड़का और लड़की ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके शव पवित्र काली बेईं नदी से बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों की पहचान राम बालक और नेहा के रूप में हुई है। दोनों पिछले तीन दिनों से लापता थे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है तथा परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दोनों के शव सुबह आठ बजे बेईन नदी से बरामद किए गए। लड़की और लड़का दोनों तीन दिन से लापता थे। केवल जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि इन दोनों ने यह भयावह कदम क्यों उठाया।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post