बठिंडा में एक बार फिर घरेलू विवाद के चलते खून के रिश्ते तार-तार हो गए, जब गांव रुलदू सिंह वाला में एक पिता ने अपने जवान बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
संगत थाने के एसएचओ परम पारस सिंह चहल ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी। जब हम घटनास्थल पर गए तो पता चला कि पिता ने अपने बेटे को 12 बोर की बंदूक से गोली मार दी थी। उसे बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी मौत हो गई। हमने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम अर्शदीप पुत्र सुखविंदर सिंह उम्र करीब 35 वर्ष बताया जा रहा है।
Post a Comment