दिल्ली के CM के नाम का ऐलान कर दिया गया है दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है, भाजपा संसदीय दल ने आज शाम बैठक करने के बाद रेखा गुप्ता और प्रवेश वर्मा समेत 5 नामों पर चर्चा की और पर्यवेक्षकों के नाम भी तय कर लिए रात करीब 8 बजे विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए दिल्ली की मुख्य मंत्रीरेखा गुप्ता की चुन लिया गया है इस समय वर्तमान में देश में भाजपा की कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है।
ABVP से शुरू हुआ राजनीतिक सफर
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ, जहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा, रेखा गुप्ता शहरी और ग्रामीण समुदायों से जुड़ी हुई हैं, क्योंकि उनका परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यवसाय करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ।
पिता की नौकरी के कारण परिवार दिल्ली आ गया। रेखा गुप्ता के पिता भारतीय स्टेट बैंक में काम करते थे, इसलिए उनका परिवार दिल्ली आ गया। उनके दादा मणिराम जिंदल गांव में रहते थे और उनका परिवार व्यापार से संबंधित कई पारंपरिक जिम्मेदारियां निभाता था। वह अब भी समय-समय पर अपने गांव जाती हैं और अपने परिवार से जुड़ी रहती हैं।
रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से हैं।
रेखा गुप्ता वैश्य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में बड़ी संख्या में है। वैश्य समुदाय को भाजपा का मुख्य मतदाता माना जाता है। उनके राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री चुनी है वर्तमान में देश में भाजपा की कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है।
Post a Comment