Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

हरियाणा सचिवालय पर मधुमक्खियों का हमला, कई लोग घायल

चंडीगढ़: हरियाणा सचिवालय पर मधुमक्खियों के हमले की खबरें हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरियाणा सचिवालय के गेट पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वहां मौजूद कई लोग घायल हो गए। इस अचानक हमले से सचिवालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

सूत्रों के अनुसार, मधुमक्खियों के डंक से कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक हुए इस हमले से लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कई लोग मक्खियों का शिकार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मधुमक्खियों के झुंड को हटाने के लिए तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया और सचिवालय के आसपास के क्षेत्र को अस्थायी रूप से खाली करा दिया गया। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि मक्खियां अचानक इतनी आक्रामक कैसे हो गईं और ऐसी घटना दोबारा होने से रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post