अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विमान अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचा। यह विमान 104 भारतीय प्रवासियों को लेकर आया है जिन्हें अमेरिका से निर्वासित किया गया है। इन लोगों को अमेरिकी सैन्य सी-17 हरक्यूलिस विमान से लाया गया है।
भारत के अलावा, अमेरिका ने ब्राजील और मैक्सिको सहित कई अन्य देशों से भी अवैध आप्रवासियों को निर्वासित किया है। इतना ही नहीं, जिन लोगों की नागरिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है, उन्हें कई जेलों में रखा जा रहा है।
अमेरिका से निकाले गए भारतीयों की पहली तस्वीर सामने आई है। इसके अलावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने भी युवाओं से मुलाकात की। इस बीच उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप से बात करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि देश लौटे सभी भारतीय पूरी तरह स्वस्थ हैं। पंजाब के लगभग 30 युवा भारत लौट आये हैं। कैबिनेट मंत्री धालीवाल ने कहा कि ज्यादातर पंजाबी दुबई में एजेंटों के जरिए अमेरिका पहुंचे हैं।
Post a Comment