Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

सरतेज सिंह नरूला बने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष


पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के शुक्रवार को हुए चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। चंडीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में सरतेज सिंह नरूला ने जीत हासिल कर ली है, जबकि रविंदर सिंह रंधावा दूसरे स्थान पर रहे, जिससे उन्हें कड़ी टक्कर मिली।

शाम चार बजे तक डाले गए कुल मतों में से नौ राउंड की मतगणना के बाद सरतेज सिंह नरूला को कुल 1781 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविंदर सिंह रंधावा को 1404 वोट मिले तथा तीसरे स्थान पर रहे पूर्व अध्यक्ष विकास मलिक को 816 वोट मिले। आपको बता दें कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में कुल 5,030 वकील सदस्य हैं 

अध्यक्ष पद के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में थे।

जानकारी के अनुसार बार अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में थे पूर्व अध्यक्ष विकास मलिक, सरतेज सिंह नरूला, अनिल पाल सिंह शेरगिल, रविंदर सिंह रंधावा, चौहान सतविंदर सिंह सिसोदिया, निर्भय गर्ग और कनु शर्मा। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए गुरमेल सिंह दुहन, नीलेश भारद्वाज, मनमीत सिंह, गौरव गुरचरण सिंह राय और अमन रानी शर्मा के बीच मुकाबला था।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post