पंजाब में बस यात्रियों के लिए 24 फरवरी को बड़ी खबर है। पीआरटीसी और पनबस कर्मचारी यूनियन पंजाब ने कल सोमवार को पटियाला में हड़ताल की घोषणा की है। यूनियन नेताओं ने बताया कि यह हड़ताल 4 घंटे तक चलेगी।
नेताओं ने बताया कि दोनों यूनियनें सुबह 10 बजे हड़ताल शुरू करेंगी, जिससे 4 घंटे तक बस सेवाएं बाधित रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल बस कर्मचारियों की मांगों को लेकर की जा रही है और अगर इस दौरान प्रबंधन के साथ होने वाली बैठक में मांगों को लेकर कोई समाधान नहीं निकला तो हड़ताल को 4 घंटे से बढ़ाकर पूरे दिन का कर दिया जाएगा। इसके बाद दोनों यूनियनें पंजाब भर में बस चक्का जाम कार्यक्रम की रणनीति तैयार करेंगी।
बता दें कि इससे पहले गत जनवरी माह में भी पीआरटीसी और पनबस यूनियनें हड़ताल पर चली गई थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा 15 जनवरी को उनके साथ बैठक का आश्वासन दिए जाने के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई थी।
Post a Comment