Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

दिल्ली में विभागों का बंटवारा, जानें कौन बना गृह मंत्री


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने साथ शपथ लेने वाले सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। रेखा गुप्ता के पास सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता और प्रशासनिक सुधार विभाग बरकरार रखे गए हैं।

प्रवेश वर्मा को लोक निर्माण विभाग, विधायी कार्य, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है।

आशीष सूद को गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण तथा योजना विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

रविन्द्र सिंह इंद्राज समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सहकारिता विभाग का कार्यभार संभालेंगे।

कपिल मिश्रा कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभागों का कार्यभार संभालेंगे।

पंकज कुमार सिंह स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों का प्रभार संभालेंगे। आपको बता दें कि पंकज सिंह खुद पेशे से डॉक्टर हैं।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post