दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार के बाद अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है। पंजाब के आप विधायकों की पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक मंगलवार (11 फरवरी) को निर्धारित है। यह बैठक पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के कपूरथला हाउस में होगी।
पंजाब के सभी आम आदमी पार्टी विधायकों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। विधायकों को मंगलवार 11 फरवरी को प्रस्तावित अपने कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली में होने वाली बैठक में शामिल होने को कहा गया है।
आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव हार गई है। आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती हैं। भाजपा ने 48 सीटें जीती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद केजरीवाल अब अपना पूरा ध्यान पंजाब पर केंद्रित करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि पंजाब में अब सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार बची है। भगवंत मान यहां के मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कांग्रेस को हराया। ऐसे में माना जा रहा है कि केजरीवाल को डर है कि उनके कई विधायक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
Post a Comment