एक बार फिर अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों का एक समूह भारत आने वाला है। इस बार ये अवैध अप्रवासी दो विमानों से भारत आ रहे हैं। अमेरिका ने निर्वासन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अवैध भारतीय अप्रवासियों को ले जा रहे दो जहाजों के आगमन की तारीख का भी खुलासा हो गया है। अमेरिका से अवैध अप्रवासियों का एक नया जत्था ऐसे समय में आ रहा है जब भारत में विपक्ष इस मुद्दे को उठा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, अवैध अप्रवासियों से भरा एक विमान आज उड़ान भरेगा। यह विमान शनिवार 15 फरवरी को भारत पहुंचेगा। आज आने वाली उड़ान में 119 अवैध आप्रवासी होंगे। जबकि, दूसरी फ्लाइट 16 फरवरी को रात 10 बजे भारत आएगी। दूसरी उड़ान में अवैध भारतीय अप्रवासियों की संख्या अज्ञात है।
Post a Comment