Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

पंजाब-चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसम, 28 तक बारिश की संभावना


पंजाब और चंडीगढ़ में आज 26 फरवरी से शनिवार तक मौसम बदलेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज और बिजली के साथ तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। 27 और 28 फरवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।

यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्पन्न हो रही है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालाँकि, यह लगभग सामान्य ही बना हुआ है। इस दौरान मोहाली और पटियाला में औसत अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक है।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post