Designed And Powered By Manish Kalia 9888885014 Ⓒ Copyright @ 2023 - All Rights Reserved


 

पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल खत्म, सामान्य रूप से चलेंगी बसें


पंजाब में सरकारी बसों की हड़ताल खत्म हो गई है. दो दिवसीय हड़ताल से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही थी |  प्राप्त जानकारी के अनुसार पीआरटीसी और पनबस ठेका कर्मचारी यूनियन की प्रशासन के साथ बैठक हुई, जिसके बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा कर दी गई | इतना ही नहीं, बैठक में सीएम भगवंत मान के साथ कर्मचारी की बैठक भी तय की गई है। जो 15 जनवरी को होगी |

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया था कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी तो मध्यस्थता प्रणाली खत्म कर दी जाएगी, किलोमीटर स्कीम बंद कर दी जाएंगी, नई बसें लगाई जाएंगी, कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और कॉन्ट्रैक्ट पर विभाग में व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगी लेकिन ढाई वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने किसी भी मांग पर ध्यान नहीं दिया, बार-बार बैठकें देने के बावजूद भी कोई समस्या का समाधान नहीं हुआ।


 

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post